National

Petrol Diesel Price: आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, इतने से घट गए दाम

Petrol Diesel Price: देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आग आदमी की जेब में असर डाल रखा है। इसी बीच अब पेट्रोल-डीजल की कीमत सस्ती हो गई है। प्राइवेट ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की है। जहां पेट्रोल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर से रेट कम किए गए है।

Petrol Diesel Price: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल के घटाए दाम

दरअसल ये फैसला उस समय आया है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी देखने को मिली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद कच्चे तेल की सप्लाई सामान्य हो गई। जिससे क्रूड ऑयल की कीमतें घट गई। इसी का फायदा ग्राहक को देने के लिए नायरा एनर्जी कंपनी ने पेट्रोल-डीजल के दाम घटा दिए हैं। देशभर में कंपनी के 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर ये नई कीमतें आज से लागू हो चुकी हैं।

सरकारी तेल कंपनियों ने नहीं बदले दाम

हालांकि सिर्फ नायरा एनर्जी ने दाम घटाए है। अभी फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई कटौती नहीं की है।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। तो वहीं और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें