UttarakhandBig News

नेशनल रिकार्ड तोड़ने वाली धिनिधी को भाया उत्तराखंड का स्विमिंग पूल, कही ये बड़ी बात

स्विमिंग में पहले ही दिन तीन गोल्ड मेडल जीतकर तहलका मचाने वाली कर्नाटक की धिनिधी ने राष्ट्रीय खेल सुविधाओं को अंतराष्ट्रीय स्तर का बताया है. उन्होंने 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने के बाद कहा कि यहां मुकाबला करके ओलंपिक जैसा फील आ रहा है.

नेशनल रिकार्ड तोड़ने वाली धिनिधी को भाया उत्तराखंड का स्विमिंग पूल

तैराकी स्पर्धा में धिनिधी देश की नई सनसनी बनकर उभरी हैं. धिनिधी ने बुधवार को हुए विमेंस 200 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में 2 मिनट 3.24 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता. इसके अलावा विमेंस 100 मीटर बटरफ्लाई में भी कर्नाटक की धिनिधी ने 1 मिनट 3.62 सेकंड का समय लेकर गोल्ड जीता. साथ ही 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल बटरफ्लाई प्रतियोगिता में भी धिनिधी की टीम ने गोल्ड मेडल जीता.

इतने बेहतर इंतजाम मिलने की नहीं थी उम्मीद : धिनिधी

तीन गोल्ड जीतने वाली खिलाड़ी धिनिधी ने कहा कि उन्हें इतने बेहतर इंतजाम मिलने की उम्मीद नहीं थी. उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के चलते उन्हे डर था कि कहीं कम तापमान वाले स्वीमिंग पूल में उनका प्रदर्शन खराब न हो जाए, लेकिन यहां जिस तरह कंट्रोल्ड टेम्परेचर वाटर में मुकाबला करने का मौका मिला उससे उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने में आसानी हुई.

मंत्री ने धिनिधी को दी तीन गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई

खेल मंत्री रेखा आर्या ने धिनिधी को तीन गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है. मंत्री ने कहा कि स्विमिंग पूल में अत्याधुनिक तकनीक वाले उपकरण लगाए गये हैं. यहां पानी का तापमान तैराकों को उतना ही मिलेगा जितना ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताओं में होता है. मंत्री ने कहा कि खुद खिलाड़ी से खेल सुविधाओं के बारे में ऐसी बात सुनना सुखद है, इससे लगता है कि हमारी कोशिश सफल रही.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें