Dehradun NewsHighlight

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने किया कार्यशाला का आयोजन, बताया भोजन में मोटे अनाज शामिल करना क्यों है जरुरी

तेजी से बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों की रोकथाम में मोठे अनाज की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है. ये पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ ह्रदय रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायक हैं.

स्वाति एस भादौरिया ने की कार्यशाला की अध्यक्षता

जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, हर्रावाला, देहरादून में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता मिशन निदेशक स्वाति एस भादौरिया ने की जिसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन भारत की कंट्री हेड डॉ भूपेन्द्र कौर औलख मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. कार्यशाला में मुख्य वक्त के रूप में पद्म श्री डॉ खादर वाली को आमंत्रित किया गया जो भारत में मिलेट मैन ऑफ़ इंडिया के नाम से जाने जाते हैं.

मोठे अनाज को दैनिक आहार में शामिल करना है जरुरी

डॉ औलख ने कहा कि सही खानपान, साधारण जीवनशैली और मोठे अनाज आहार में शामिल करने से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. उन्होंने जोर दिया कि ये पहल स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय आयुष मिशन के सहयोग से संभव हो सकती है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें