Big News : देहरादून पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई बैठकों में लेंगे हिस्सा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई बैठकों में लेंगे हिस्सा

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने एक दिवसीय दौरे में आज सुबह 8.30 बजे देहरादून पहुंचे। नड्डा के साथ भाजपा महामंत्री संगठन शिव प्रकाश भी देहरादून पहुंचे हैं।

बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की आगवानी राज्य के प्रोटोकॉल मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश संगठन मंत्री नरेश बंसल ने की। जिसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत के साथ बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारी जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और उनका स्वागत किया. कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला 10 बजे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट विश्रामगृह से देहरादून के लिए रवाना हुए.

बता दें कि वह कई बैठकों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा उनका बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करने और राज्य के पांच जिलों में नवनिर्मित भाजपा कार्यालयों का एक साथ औपचारिक उद्घाटन करने का कार्यक्रम भी शामिल है। देर शाम को वह पार्टी कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे। उनके आगमन को देखते हुए पार्टी ने जोरदार स्वागत की तैयारी की है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

Share This Article