Sportshighlight

Hardik Pandya Divorce: खत्म हुआ हार्दिक-नताशा का रिश्ता, तलाक के बाद कौन करेगा बेटे की परवरिश?

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और नताशा स्टैनकोविच ने तलाक ले लिया है। इस बात की जानकारी दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर की है। बता दें कि बीते काफी दिनों से दोनों की तलाक की खबर सुर्खियों में थी। ऐसे में दोनों ने इस खबर पर अब मुहर लगा दी। तलाक की खबर(Hardik Pandya Divorce) के अलावा उन्होंने ये भी बताया की उनके बेटे अगस्त्य की परवरिश कौन करेगा। बता दें कि साल 2020 में दोनों ने सात फेरे लिए थे। ऐसे में चार साल बाद दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है।

हार्दिक-नताशा हुए अलग (Hardik Pandya Divorce )

काफी महीनों से सोशल मीडिया पर क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और नताशा स्टैनकोविच की डायवोर्स (Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce) की खबरें चर्चाओं में बनी हुई थी। नताशा के सोशल मीडिया पोस्ट से भी ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। गुरुवार यानी 18 जुलाई को दोनों ने इंस्टाग्राम पर रिश्ता खत्म होने की जानकारी दी।

View this post on Instagram

A post shared by @natasastankovic__

Hardik Pandya ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

पोस्ट में हार्दिक पंड्या ने लिखा, ‘चार साल साथ रहने के बाद मैंने और नताशा ने आपसी सहमति से ये रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया है। इस रिश्ते को हमने बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन दोनों के लिए यही अच्छा फैसला है। ये हमारे लिए काफी मुश्किल था। हमने साथ में एंजॉय किया, खुशी के पल साथ बिताए, एक दूसरे को सम्मान दिया और एक परिवार के तौर पर आगे बढ़े।’

कौन करेगा बेटे की परवरिश

बेटे की परवरिश पर हार्दिक और नताशा ने लिखा, ‘ अगस्त्य हम दोनों की जिंदगी का आधार बना रहेगा। दोनों ही अगस्त्य की परवरिश करेंगे। हम ये ख्याल रखेंगे की उसे दुनिया की सारी खुशियां मिले। हम उसके लिए जो हम कर सकते है करेंगे। उम्मीद है कि आप हमें सपोर्ट करेंगे और इस मुश्किल घड़ी में प्राइवेसी देंगे।

Hardik-Pandya-and-Natasa-Stankovic-announce-divorce

चार साल का रिश्ता हुआ खत्म

बता दें कि एक जनवरी 2020 को दोनों हार्दिक और नताशा की सगाई हुई थी। जिसके बाद 31 मई 2020 को शादी के बंधन में बंध गए थे। अगस्त्य का जन्म 30 जुलाई 2020 को हुआ। जिसके बाद बीते साल 14 फरवरी को दोनों ने दोबारा से उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की।

hardik-pandya-nataa-stankovi-wedding

सर्बियन मॉडल है नताशा

बता दें कि नताशा स्टैनकोविच सर्बियन मॉडल है। साल 2012 में वो बॉलीवुड में किस्मत आजमाने भारत आईं थीं। फिल्म सत्याग्रह में उन्होंने आइटम नंबर भी किया था। साथ ही वो बिग बॉस 8 और नच बलिए आदि रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button