Dehradun NewsHighlight

देहरादून में सड़क किनारे नग्न अवस्था में पेड़ से लटका मिला शव, मची सनसनी

देहरादून में बीती देर रात राजपुर रोड पर एयर फोर्स ऑफिसर्स मेस के पास एक व्यक्ति का शव नग्न अवस्था में सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला. जिसे देख मौके पर अफरा-तफरी हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

सड़क किनारे नग्न अवस्था में पेड़ से लटका मिला शव

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दे रात कोतवाली डालनवाला को राजपुर रोड पर एयर फोर्स ऑफिसर्स मेस के पास एक व्यक्ति के नग्न अवस्था के सड़क किनारे पेड़ से लटके होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया.

मानसिक रूप से विक्षिप्त था मृतक

पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के संबंध में पूछताछ की. जिसमें पता चला कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जो अक्सर केवल गमछा पहन कर नग्न अवस्था मे ही सड़क पर घूमता रहता था. घटना से पूर्व भी एक व्यक्ति रात में गमछा लपेटकर उस पेड़ के आस पास घूमते हुए देखा गया था.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मृतक द्वारा खुद अपने गमछे को पेड़ पर बांधकर लटकना प्रतीत हो रहा है. पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है. मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं. घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी मची हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें