Nainital NewsHighlight

नैनीताल में बोले सीएम धामी, डीएसए मैदान बनेगा राष्ट्रीय स्तर का खेल केंद्र

नैनीताल में शुक्रवार को डीएसए मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की खेल नीति को लेकर कई अहम घोषणाएं की. उन्होंने कहा कि डीएसए मैदान को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल स्पोर्ट्स सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे यहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण संभव हो सकेगा.

नैनीताल का डीएसए मैदान बनेगा मॉडल स्पोर्ट्स सेंटर

मुख्यमंत्री धामी ने फ्लैट्स मैदान में हॉकी टर्फ और बॉक्सिंग रिंग स्थापित किए जाने की भी बात कही. सीएम ने स्पष्ट किया कि फ्लैट्स मैदान का उपयोग केवल खेल और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए ही होगा, व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि खिलाड़ियों को समुचित अवसर मिल सके. सीएम ने बताया कि हाल ही में नैनीताल व हल्द्वानी में सात राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ, और उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में 103 पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है.

उत्तराखंड में जल्द लागू होगी स्पोर्ट्स लिगेसी प्लान

सीएम ने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही स्पोर्ट्स लिगेसी प्लान लागू करेगी, जिसके तहत आठ शहरों में 23 खेल अकादमियां बनाई जाएंगी. इसके अलावा हल्द्वानी में पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किया जा रहा है. सीएम ने कहा कि नई खेल नीति के तहत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी दी जा रही है. साथ ही मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, खेल किट योजना और उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार जैसे कार्यक्रमों से उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें