Nainital NewsBig News

नैनीताल SSP का बड़ा एक्शन, लापरवाही पाए जाने पर 8 दरोगा सहित 10 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद मीणा ने आठ दरोगा समेत 10 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है. बता दें एसएसपी ने लापरवाही के चलते ये एक्शन लिया है.

नशे के खिलाफ लापरवाही बरतने पर लिया एक्शन

बता दें एसएसपी ने हल्द्वानी में अपराध समीक्षा की बैठक के दौरान ये कार्रवाई की है. एसएसपी के अनुसार पुलिसकर्मी नशे के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बारात रहे थे. जिसके चलते ये एक्शन लिया गया है. बता दें एसएसपी नैनीताल पिछले लंबे समय से जिले में बढ़ते नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है. पहले भी कप्तान बैठक के दौरान पुलिसकर्मियों को फटकार लगा चुके हैं.

8 दरोगा सहित 10 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

दरोगा श्याम सिंह बोरा थाना हल्द्वानी
प्रवीण कुमार प्रभारी चौकी मेडिकल
विजय कुमार प्रभारी चौकी हीरानगर
जगदीप सिंह नेगी प्रभारी चौकी टीपीनगर
भुवन सिंह राणा प्रभारी चौकी मंडी
देवेंद्र सिंह राणा प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव
दरोगा बबिता
रमेश चंद्र पंत प्रभारी चौकी कोटाबाग
अरविंद कार्की थाना कालाढूंगी ANTF सिपाही
कांस्टेबल नवीन कुमार

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें