Nainital NewsBig News

Nainital Road accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर, 2 पर्यटकों की मौत, 15 घायल

Nainital Road accident: नैनीताल से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। ज्योलिकोट के आम पड़ाव क्षेत्र में एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई। जबकि 15 घायल और एक लापता बताया जा रहा है।

Nainital में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर

हादसा रविवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नैनीताल के ज्योलिकोट में आम पड़ाव क्षेत्र में एक पर्यटकों से भरा टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 2 पर्यटकों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घयाल बताये जा रहे हैं। वहीं चालक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

लापता वाहन चालक की तलाश जारी

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। जबकि लापता वाहन चालक की तलाश जारी है। खबर लिखने तक चालक का कोई सुराग नहीं मिला है। बताया जा रहा है हादसे के दौरान वाहन में 18 लोग सवार थे। सभी लोग नैनीताल से दिल्ली लौट रहे थे। इस दौरान आम पड़ाव में ये हादसा हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें