Big NewsNainital News

तमंचे की नोंक पर अपहरण, मारपीट और लूट, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा- Nainital news

Nainital news Ramnagar: नैनीताल के रामनगर इलाके से तमंचे की नोंक पर अपहरण, मारपीट और लूट की घटना सामने आई। जिसका भी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरह हुआ था। ऐसे में इस वायरल वीडियो पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने बड़ी कार्यवाई कर इस घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Nainital news: तमंचे की नोंक पर अपहरण, मारपीट और लूट

दरअसल ये मामला 26 दिसंबर का है। शुभम कश्यप नाम के व्यक्ति ने कोतवाली रामनगर में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि समीर खान ने उसे बहला फुसलाकर जबरदस्ती अपनी बुलट में बैठाकर उसका अपहरण किया।

साथ ही अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट, गाली गलोज और जान से मारने की भी धमकी दी। इसके साथ ही देशी कट्टा कनपटी पर रखकर उसके पर्स को भी लूट लिया। इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दे दिए। पुलिस ने भी इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान समीर खान, ईशान खान और रिहान अल्वी के रूप में हुई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें