Big NewsHaldwani NewsNainital News

देवी-देवताओं पर टिप्पणी करना पड़ा भारी!, इंफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी हुई गिरफ्तार- Influencer Jyoti Adhikari

Nainital Influencer Jyoti Adhikari arrested: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को बड़ झटका लगा है। उन्हें कुमाऊं की सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। हल्द्वानी की ACJM कोर्ट ने ये फैसला लिया है।

इंफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी हुई गिरफ्तार Nainital Influencer Jyoti Adhikari arrested

बीते दिन गुरूवार शाम को ही ज्योति अधिकारी को गिरफ्तार कर दिया था। सामाजिक कार्यकर्ता जूही चुफाल की शिकायत पर ये केस दर्ज किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने ज्योति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

लोक देवताओं पर टिप्पणी करना पड़ा भारी!

खबरों की माने तो सोशल मीडिया पर ज्योति अधिकारी ने आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कुमाऊं की महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की। महिलाओं को उन्होंने नाचने वाली कहकर संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने कुमाऊं के लोक देवताओं को फर्जी बताते हुए उनके अस्तित्व पर भी सवाल खड़ा किया।

एक वीडियो में तो वो खुलेआम दराती लहराती भी नजर आई। इसी को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। फिलहाल ज्योति अधिकारी जेल में बंद हैं और मामले की जांच जारी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें