कानूनगो ने निजी व्यक्तियों से कराया सरकारी काम, DM ने किया 2 का डिमोशन

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने राजस्व विभाग में लापरवाही और अनियमितताओं के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। डीएम ने दो कानूनगो का डिमोशन कर दोनों को वापस पटवारी बना दया है ।
नैनीताल डीएम ने दो कानूनगो का किया डिमोशन
दरअसल नैनीताल तहसील में तैनात कानूनगो भूपेश चंद और अर्जुन बिष्ट पर निजी व्यक्तियों से राजस्व अभिलेखों का कार्य कराए जाने के आरोप लगे थे। मामले की जांच के बाद दोनों अधिकारी दोषी पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों कानूनगो का डिमोशन कर उन्हें पटवारी के पद पर तैनात कर दिया है।
ये भी पढ़ें: कानूनगो ने अपना घर बना रखा था मिनी तहसील! IAS दीपक रावत की छापेमारी से मचा हड़कंप
निजी व्यक्तियों से नहीं कराया जाए कोई सरकारी कार्य: DM
बता दें डीएम ने यह एक्शन एसडीएम की जांच के बाद लिया है। जांच में राजस्व कार्यों में अनियमितता सामने आने पर प्रशासन ने यह कदम उठाया है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि निजी व्यक्तियों से किसी तरह का कोई सरकारी कार्य न कराया जाए और जनता के कामों को प्राथमिकता से किया जाए।