Nainital

नैनीताल को रेड जोन से इतनी जल्दी नहीं मिलने वाली राहत, DM ने दी जानकारी

नैनीताल जिले का रेड जोन 21 दिन से पहले हटने वाला नहीं है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस बात की जानकारी दी कि केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार लास्ट पॉजिटिव केस के 21 दिन तक रेड जोन की श्रेणी में जिला रहता है। लिहाजा नैनीताल जिले को रेड जोन से इतनी जल्दी छूट नहीं मिलने वाली है, इसके अलावा रेड जोन में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक ही बाजार खुलेंगे, जिलाधिकारी ने बताया जिले में सुविधा के अनुसार जिला प्रशासन जो छूट दे सकता है उसको देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Back to top button