देहरादून : जेपी नड्डा ने देर शाम मण्डल स्तर की बैठक की जिसमे उन्होंने कार्यकर्ताओ को टिप्स दिए। जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को कहा कि कार्यकर्ता अपना ज्ञान बढ़ाए और मोदी सरकार की 20 उपलब्धियों को कार्यकर्ता याद रखें। कहा कि हर विषय पर 5 मिनट तक बोलने की कार्यकर्ता की क्षमता होनी चाहिए। इस दौरान जेपी नड्डा 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी बोले। जेपी नड्डा ने कहा कि 2021 की शुरुआत से पन्ना प्रमुख कमर कस लें।
जेपी नड्डा मंडल पदाधिकारियों से बोले कि शक्ति केंद्रों में करे पदाधिकारी प्रवास,शक्ति केंद्र के पदाधिकारी बूथ में प्रवास करें। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी भाजपा के अम्बेडकर नगर मण्डल की बैठक लेने पहुंचे। इस दौरान एक मंच पर बीजेपी के चार इकाइयों के अध्यक्ष मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत,महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट और मण्डल अध्यक्ष विशाल गुप्ता एक मंच पर मौजूद रहे।
इसके बाद जेपी नड्डा ने मण्डल कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। संवाद से पहले कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना परिचय। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदेश के सभी मंडलों तक मैं ये बात पहुंचाना चाहता हूँ कि जिस मण्डल के पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाए वह उसे निभाएं। जेपी नड्डा ने कहा कि हर पदाधिकारी अपने काम का आंकलन करें। 35 साल से नीचे के युवाओं को पार्टी से जोड़े। साथ ही राजीनीति में या तो जीत मिलती है या हार तीसरा कोई स्थान नहीं है। जेपी नड्डा ने आगे कहा कि राजनीति में आये हो तो सवाल पूछे जाएंगे इसलिए मेहनत करो और हर सवाल का जवाब दो