Pauri Garhwal NewsBig News

पौड़ी के इस गांव में रहस्यमयी जीव ने मचाया हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

पौड़ी के पाबो ब्लॉक के चौपडियूं गांव में एक अज्ञात और रहस्यमयी जीव दिखाई देने से ग्रामीणों में डर और चिंता फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार यह जीव आकार में घोड़े जैसा है, लेकिन इसकी चाल और आवाज किसी सामान्य जानवर से बिलकुल अलग है।

पौड़ी के चौपडियूं गांव में रहस्यमयी जीव की दहशत

घटना उस समय हुई जब गांव की एक महिला गुड्डी देवी खेतों में घास काटने गई थीं। उन्होंने बताया कि अचानक उनके सामने एक अजीब जीव आ गया, जिसे देखकर वह घबरा गई। उनके शोर मचाते ही वह जीव जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से यह अज्ञात जीव रात के समय गांव और आसपास के जंगलों में देखा जा रहा है।

इस घटना के बाद से गांव में चर्चा का माहौल बन गया है। जनकल्याण सामाजिक समिति ने वन विभाग से तुरंत जांच करने की मांग की है। समिति के सचिव संजय नौटियाल ने कहा कि विभाग को टीम भेजकर इस रहस्यमयी जीव की पहचान करनी चाहिए और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

डर के साए में ग्रामीण

वन विभाग ने का कहना है कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जा रही है। स्थानीय लोग इस रहस्यमयी जीव को लेकर अलग-अलग अटकलें लगा रहे हैं। कुछ इसे दुर्लभ वन्यजीव मान रहे हैं, तो कुछ इसे भ्रम या अंधविश्वास से जोड़ रहे हैं। वन विभाग की आधिकारिक रिपोर्ट आने तक गांव में भय और रहस्य का माहौल बना हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें