खुले में पेशाब करने से रोकने के लिए लगाए गए शीशे, लेकिन फिर भी लोग नहीं आ रहे बाज

सार्वजनिक जगहों पर पेशाब करना भारत की कई समस्याओं में से एक है। इसको रोकने के लिए सरकार द्वारा कई हथकंडे अजमाए गए। कभी दीवारों पर अपमानजनक टैगलाइन लिखी गई। तो वहीं कभी देवी-देवातओं की तस्वीरें लगाई गई। इसी बीच एक और दीवार पर पेशान करने से रोकने के लिए एक नई तरकीब अपनाई गई। मैसूर सिटी कॉर्पोरेशन ने स्टेनलेस स्टील के रिफ्लेक्टिव पैनल लगाए। जो की ग्लास की तरह लगते है। हालांकि उसको भी एक आदमी ने मात दे दी।
खुले में पेशाब करने से रोकने के लिए लगाए गए शीशे,
मैसूर सिटी कॉर्पोरेशन ने सार्वजनिक जगहों 9.5 लाख की लागत से स्टेनलेस स्टील के रिफ्लेक्टिव पैनल लगाए। ये मैसूर सबअर्बन बस स्टैंड के सामने 80 मीटर लंबी खाली कंपाउंड दीवार पर लगाए गए। लेकिन एक आदमी उन्हीं शीशों में पेशाब करते हुए पकड़ा गया।
लेकिन फिर भी लोग नहीं आ रहे बाज
इस घटना का वीडियो भी है। जिसमें आदमी रोशन मिरर वाली दीवार के सामने पेशाब करता नजर आया। जब उसे एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा रोकता है और उसके कंधे पर मारता है।
अधिकारियों की माने तो रिफ्लेक्टिव सतह का डिजाइन इस तरह है कि दीवार के पास खड़ा व्यक्ति पास गुजरने वाले लोगों को साफ-साफ दिख जाएगा।
अनोखी पहल को दिखाया ठेंगा
इससे दीवार पर पेशाब करने वाले लोगों में एक मनोवैज्ञानिक रोक पैदा की जा सके। शाम और रात के दौरान बेहतर विजिबिलिटी के लिए पैनलों के चारों ओर LED लाइटें भी है। स्ट्रीटलाइटों के साथ ये लाइटें अपने आप खुल जाती है।