मसूरी,संवाददाता- भाजपा की परिवर्तन यात्रा मसूरी पहूची जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए परिवर्तन यात्रा में शिरकत कर भाजपा के आलानेताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि परिवर्तन यात्रा को जनता का पूरा साथ मिल रहा है। भट्ट के मुताबिक प्रदेश की जनता कांग्रेस के भ्रष्ट्राचार और घोटालों से परेशान है और जनता ने प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाने का मन बना लिया गया है। भट्ट ने कर्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि 2017 भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। वही केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 500 और 1000 के नोटबंदी के फैसले को सहासिक कदम बताते हुए कहा कि इस फैसले से कालेधन के पूंजीपति परेशान है आम ईमानदार जनता तकलीफ में जरूर है लेकिन उसकी परेशानी का हल जल्द हो जाएगा। ये परेशानी कुछ समय के लिये है। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज मसूरी के बाद नैनबाग,डामटा होते हुए नौगांव पहुचेगी जहां भाजपा नेता जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद बड़कोट होते हुए परिवर्तन यात्रा पुरोला में दूसरी जनसभा को संबोधित करते हुए रात्रि विश्राम करेगी।