Mussoorie Accident: खाई में गिरी कार, 4 की मौत

Mussoorie Accident: मसूरी से हादसे की खबर सामने आ रही है। झाड़ीपानी रोड स्थित क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चारों यात्रियों की मौत हो गई।
Mussoorie में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
हादसा बुधवार सुबह का है। जानकारी के अनुसार बार्लोगंज क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम क्षेत्र होने के चलते रेस्क्यू टीम को मुश्लिलों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कार में बैठे सभी लोगों के शव बरामद कर लिए हैं ।
ढलान की और बढ़ते ही खाई में समा गई कार
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार सवार लोगों ने दुकान से सामान ख़रीदा था। सामान लेने के बाद वो जैसे ही कार में बैठे वाहन ढलान की और बढ़ने लगा। इस दौरान चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और कार गहरी खाई में समा गई। कार सवार लोग उत्तरकाशी के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
मृतकों का विवरण
मृतकों की पहचान सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19), सविता (48) पत्नी धर्मवीर निवासी गाज़ियाबाद, संगीता (46) पत्नी टीटू निवासी करोलबाग के रूप में हुई है। प्रथमदृष्टया हादसा तेज ढलान पर कार के ब्रेक फेल हो जाने के कारण कार का अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरना स्पष्ट हुआ हैं।