Nainital News

टांडा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: शराब के नशे में हुआ विवाद, साथ ने ही उतारा मौत के घाट

हल्द्वानी के टांडा क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या का नैनीताल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

साथी निकला कातिल

हल्द्वानी के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 23 मई को टांडा क्षेत्र में 50 वर्षीय मेवा लाल की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मृतक के साथी तिवारी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

शराब पीने के बाद हुआ था दोनों के बीच विवाद

पुलिस के मुताबिक मेवा लाल और तिवारी सिंह एक ही झोपड़ी में रहते थे। घटना वाली रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि तिवारी सिंह ने कुल्हाड़ी से हमला कर मेवा लाल की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

ये भी पढ़ें: वन कर्मी की गर्दन काटकर निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, विभाग में मचा हड़कंप

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें