Haridwar NewsBig News

खेत मे मिला युवक का शव, हथौड़े के प्रहार के मिले निशान, इलाके में मची सनसनी

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। बहादराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब अतमलपुर बौगला बाईपास के पास एक खेत में युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

खेत मे मिला युवक का शव

सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर किसी भारी वस्तु, संभवतः हथौड़े से वार किए जाने के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की शिनाख्त जारी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें