देहरादून में एक व्यक्ति की हत्या का खुलासा हुआ है। हत्यारी कोई और नहीं बल्की मृतक की पत्नी ही निकली। पत्नी ने खुद अपना जुर्म कबूला है। पुलिस ने उसके बाद हत्या का खुलासा किया। मिली जानकारी के अनुसार बीते 28 अगस्त को थाना कैंट स्थित विंदाल कॉलोनी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई थी। मृतक सेंटरिंग कारीगर था जिसको आत्महत्या बताया जा रहा था लेकिन जब पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया तो हत्या का खुलासा हुआ था। वहीं इस मामले में तब नया मोड़ आया जब पत्नी ने खुद जुर्म कबूला। पुलिस ने सख्ताई से महिला से पूछताछ की तो महिला ने पति की हत्या का जु्र्म कबूला। पत्नी ने कबूला कि उसी ने पति की गला घोंटकर हत्या की थी। हत्या के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पूछताछ जारी है। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि महिला ने पुलिस को पति द्वारा आत्महत्या करने की बात कही थी लेकिन पुलिस को शक था कि व्यक्ति कि हत्या की गई है और इसी को देखते हुए पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम करवाया था। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई है। वहीं, पुलिस पूछताछ में महिला ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करलिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।