देहरादून- चुनावी साल में गैरसैंण सियासी दलों के लिए एक बड़ा सवाल बन गया है। आलम ये है कि गैरसैंण पर कांग्रेस और भाजपा दोनों मीडिया के जरिए एक दूसरे को कोस रही हैं। गैरसैण पर सीएम की चुनौती को स्वीकारते हुए भाजपा ने कहा कि पार्टी का मत साफ है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने गैरसैंण की राजनीति को नौटंकी करार देते हुए मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि अगर मुख्यमंत्री गैरसैंण को लेकर गंभीर है तो सदन में चर्चा से क्यों बचे? मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि गैरसैंण को मुद्दों पर भाजपा ने कांग्रेस से प्रस्ताव लाने या फिर भाजपा के प्रस्ताव लाने पर समर्थन देने की बात रखी थी। मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि जो चर्चा नहीं करा सकते वो प्रस्ताव क्या लाते।