Big NewsDehradun

विरासत मेले पर नगर निगम सख्त, थमाया एक लाख जुर्माने का नोटिस

dev bhoomi live newsदेहरादून : राजधानी दून को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। देहरादून में विरासत मेला चल रहा है, जिसमें पॉलिथीन का जमकर प्रयोग किया जा रहा है। मेला स्थल पर हर तरफ पॉलिथीन की नजर आ रही है, जिसको लेकर नगर निगम सख्त हो गया है।

नगर निगम ने विरासत का आयोजन कराने वाली संस्था को 100000 जुर्माने का नोटिस जारी किया है। विरासत मेले में प्लास्टिक के गिलास, चम्मच और डिस्पोजल प्लेट का प्रयोग किया जा रहा था। जिस पर नगर निगम टीम ने नगर आयुक्त को रिपोर्ट सौंपी थी। आज नगर आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए ₹100000 का जुर्माना वसूलने के आदेश दिए हैं।

नगर आयुक्त ने बताया की इस तरीके से पॉलिथीन या फिर प्लास्टिक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विरासत मेले में प्लास्टिक की चम्मच का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि हमने ₹100000 का जुर्माना लगा दिया गया है। यदि जुर्माना नहीं दिया गया तो 3 दिन के अंदर आयोजन स्थल को सीज कर दिया जाएगा।

Back to top button