सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक नया खुलासा हुआ है। इस मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत अपनी एक्स मैनेजर दिशा सालियान के साथ अपना नाम जोड़े जाने को लेकर खासे डिप्रेस हो गए थे। वो गूगल पर अक्सर अपना नाम लिखते और सर्च करते। इसके साथ ही मुंबई पुलिस कमिश्नर ने खुलासा किया है कि सुशांत अक्सर गूगल पर बायपोलर डिस्आर्डर और पेनलेस डेथ के बारे में सर्च किया करते थे। सुशांत डिप्रेशन की दवा भी खा रहे थे। वहीं मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि सुशांत के अकाउंट में फिलहाल 4.5 करोड़ रुपए हैं। अकाउंट में 18 करोड़ रुपए थे। जो 14 करोड़ रुपए के आसपास खर्च हुए हैं उसमें अभी तक रिया चक्रवर्ती के खाते में जाने पता नहीं लगा है। हालांकि जांच लगातार जारी है।
पुलिस अननेचुरल डेथ एंगल से जांच कर रही है। सुशांत के लैपटॉप और फोन की भी जांच हो रही है। दिशा सालियान की मौत को लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा कि 8 जून को दिशा के घर पर पार्टी हो रही थी। इसमें 6 लोग मौजूद थे। सीसीटीवी फुटेज में इन 6 लोगों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। जांच में किसी राजनेता का नाम सामने नहीं आया है। पार्टी के बाद दिशा बिल्डिंग से गिरी। वहीं, सुशांत के घर पर 13-14 जून को पार्टी नहीं हुई थी।
कमिश्नर ने ये भी कहा कि अब तक की जांच 56 लोगों की स्टेटमेंट, जानकारों को कनसल्ट किया गया है। उनके गैजेट, लैपटॉप और फोन को एग्जामिन किया जा रहा है। जांच अभी भी चल रही है, जितने भी मुद्दे आए सभी पर डिटेल में एग्जामिन किया है और किसी को अभी जांच में नहीं छोड़ा गया है चाहे कितना भी बड़ा व्यक्ति हो किसी को भी छोड़ा नहीं जा रहा है। आप ये खबर www.khabaruttarakhand.com पर पढ़ रहें हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती से दो बार पूछताछ हुई है। उन्हें पुलिस स्टेशन भी बुलाया गया था। पुलिस कमिश्नर ने कहा, इनवेस्टिगेशन के दौरान सुशांत के परिवार के सदस्यों के भी बयान नोट किए गए थे, उनके पिता, बहन, और भाई के बयान नोट किए गए थे। बयान में किसी के ऊपर शक व्यक्त नहीं किया था। एक दो बयान में ऐसा भी आया था कि प्रोफेशनल प्रेशर की वजह से या फिर उनका जो उपचार चल रहा था उसके कारण उन्होंने कदम उठाया हो सकताहै ऐसा कदम उठाया हो लेकिन पक्के तौर पर किसी ने कुछ नहीं कहा।’
सुशांत के पिता ने किशन कुमार सिंह ने बिहार में रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन उन्होंने 16 जून को मुंबई में जो बयान दिया था वह हमारे पास उपलब्ध है। हमने उनके परिवार के लोग बाद में भी पुलिस से मिले लेकिन कोई शक व्यक्त नहीं किया। सुशांत के जीजा की मौजूदगी में सबसे बयान किए गए हैं। अब भी जांच जारी है।