National

एक बार फिर नाबालिग ने मर्सिडीज से मचाया कहर!, 3 लोगों को मारी टक्कर

रविवार एक फरवरी को देर रात एक भीषण हादसा हो गया। दरअसल मुंबई के कोस्टल रोल टनल में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा काफी भयानक था जिसमें तीन लोग घायल हो गए। तो वहीं एक महिला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही हैं। शुरूआती जांच में पता चला कि मर्सिडीज एक नाबालिग चला रहा था…हादसे का समय देर रात करीब 1:45 था।

एक बार फिर नाबालिग ने मर्सिडीज से मचाया कहर!

पुलिस की माने तो मर्सिडीज ने अचानक तेज रफ्तार में कार को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद टनल में अफरा-तफरी का माहौल बना गया। जिससे ट्रैफिक भी प्रभावित हो गया। जिस कार को टक्कर लगी उसको मीरा रोड निवासी प्रसन्न मोपकर चला रहे थे। कार में उनकी पत्नी और सास भी थीं।

सभी होटल में डिनर करने जा रहे थे। टक्कर के बाद प्रसन्न और उनकी सास को तो हल्की चोंटे आईं। तो वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है।

3 लोगों को मारी टक्कर

जांच मे पता चला कि मर्सिडीज एक वरिष्ट नागरिक कारोबारी के नाम पर रजिस्टर्ड है। उनकी 18 साल की पोती घर से कार की चाबी लेकर निकल गई। कार लड़की का 17 वर्षीय दोस्त चला रहा था।पुलिस ने कार मालिक, उसकी पोती और नाबालिग पर मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तरह केस दर्ज कर लिया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें