National

6 साल पहले मुंबई से हुई थी लापता!, हरिद्वार में इस हाल में मिली पीड़िता

हरिद्वार के लक्सर से महाराष्ट्र पुलिस ने एक 6 साल पुराने अपहरण मामले में पीड़िता और आरोपी को गिरफ्तार किया है। समय की धूल में दबा एक अपहरण केस आखिरकार स्लाव हो गया। पुलिस ने युवक को युवती के अपहरण मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल लड़की के परिवार वालों ने छह साल पहले उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। उस समय युवकी नाबालिग थी। पुलिस ने भी मुकादमा दायर किया था। अब छह साल बाद मुंबई पुलिस ने युवती और अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

6 साल पहले मुंबई से हुई थी लापता!, हरिद्वार में इस हाल में मिली पीड़िता

दरअसल दोनों पीड़िता और आरोपी लक्सर में पति पत्नी के रूप में जीवनयापन कर रहे थे। उनके साथ में तीन बच्चे भी हैं। 13 फरवरी 2026 को मुंबई पुलिस हरिद्वार के लक्सर पहुंची। साल 2019 के युवती के अपहरण मामले की जानकारी लक्सर पुलिस को दी गई। जिसके बाद 22 साल की युवती और 26 साल के अपहरणकर्ता साबिर को गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है पूरा मामला?

पूछताछ में युवती ने बताया कि साल 2019 में वो अपने प्रेमी के साथ मुंबई से भागकर चंडीगढ़ आ गई थी। जहां उसके प्रेमी ने उसको धोखा दे दिया और वहां से चला गया। इस स्थिति के बाद वो घऱ पर वापस नहीं लौट पाई। इसी दौरान उसकी मुलाकात लक्सर निवासी साबिर से हुई जो चंडीगढ़ में काम करता था।

पत्नी के रूप में रह रही थी पीड़िता

चंडीगढ़ में दोनों ने निकाह किया। जिसके बाद वो उसे अपने गांव ले आया। तब से ही युवकी दूसरे नाम के साथ साबित की पत्नी के तौर पर रह रही है। शादी से दोनों के तीन बच्चे भी है। फिलहाल मुंबई पुलिस, युवती, बच्चों और अपहरणकर्ता के तौर पर साबिर को लेकर मुंबई चली गई है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें