HighlightNational

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो…19 साल के Ayaan Ahmed का लव ट्रैप, ऐसे करता था ब्लैकमेल

महाराष्ट्र के अमरावती (Mumbai) से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे सुनकर आप भी अपने कान पकड़ लेंगे। महज 19 साल के अयान अहमद (Ayaan Ahmed) उर्फ तनवीर ने ऐसी घिनौनी हरकत की है जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल आरोपी अयान अहमद तनवीर पर करीब 180 लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमैल करने का आरोप लगा है।

पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके फोन से कई लड़कियों के अश्लील वीडियो और फोटोज बरामद हुए हैं। जिनमें कुछ नाबालिग भी है। इस मामले में सख्स रूख अपनाते हुए प्रशासन ने आरोपी के घर में बुलडोजर चला दिया है।

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो…19 साल के Ayaan Ahmed का लव ट्रैप

दरअसल आरोपी अयान अहमद लड़कियों को लव ट्रैप में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। उसपर 180 से ज्यादा नाबालिग लडकियों के यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस की माने तो अब तक उसके मोबाइल से करीब आठ लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियोज बरामद हुए हैं। आशंका है कि पीड़ितों की संख्या इससे ज्यादा हो सकती है।

लड़कियों को प्यार में फंसाकर करता था ब्लैकमेल

जांच में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया पर लड़कियों को फंसाता था। वहीं से प्रेम जाल बिछाकर वो उनका भरोसा जीतता था। जिसके बाद उनके साथ अश्लील हरकत कर आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड करता था। बाद में उन्हीं वीडियोज से लड़कियों को ब्लैकमेल करता था।

कई शहरों की लड़कियां हुई शिकार

पुलिस की माने तो आरोपी ने काफी बड़ी संख्या में लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए हैं। कुछ तो सोशल मीडिया पर भी वायरल किए गए है। पीड़ित लड़कियां मरावती, नागपुर और आसपास के इलाकों की हैं।

आरोपी Ayaan Ahmed के खिलाफ केस हुआ दर्ज

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने POCSO एक्ट, आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है। साइबर सेल भी जांच में लग गई है। ताकि वायरल हुई वीडियो के नेटवर्क का पता चल सके।

ऐसे खुला तनवीर का भेद?

जांच में ये भी पता चला है कि तनवीर वॉट्सएप और स्नैपचैट के जरिए इन छोटी लड़कियों को टार्गेट करता था। कहा जा रहा है कि तनवीर की दोस्त के साथ थोड़ा मतभेद हो गया था। जिसकी वजह से दोस्त ने ही गुस्से में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

वायरल होने पर जब लोगों ने देखा कि ये उन्हीं के इलाके की लड़कियां है, तब जाकर इस मामले का पता चला। इस मामले में मुस्लिम समुदाय भी आरोपी के खिलाफ है। वो भी पुलिस स्टेशन पहुंचकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अयाज AIMIM से जुड़ा था?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद अयाज पहले AIMIM से जुड़ा रहा है। उनकी कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर मौजूद है जहां वो पार्टी से जुड़े कार्यक्रमों में नजर आ रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद कई पोस्ट को डिलीट भी किया गया हैं।

क्या कह रही पुलिस?

पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश कर उसे 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। बदनामी के डर से अब तक पीड़िताओं के परिवार द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। बताते चलें कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें