अनीज़ बज्मी की फिल्म मुबारकां का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में चाचा-भतीजे यानि बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं। पोस्टर में अनिल कपूर काफी फनी अंदाज में नजर आ रहे हैं, वहीं अर्जुन कपूर पोस्टर में डबल रोल में हैं और उन्होंने अनिल को उठा रखा है। अर्जुन एक लुक में जहां सरदारों वाली पगड़ी पहने हुए हैं वही दूसरे लुक में वह स्पाइस कट बालों में मॉर्डन लड़के के अंदाज में दिख रहे हैं। फिल्म का यह पहला पोस्टर इलिआना डीक्रूज़ और अनिल कपूर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से रिलीज़ किया है। फिल्म में अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, इलिआना डीक्रूज़, अथिया शेट्टी मुख्य किरदार में नज़र आयेंगे।
ये पहली बार है जब अर्जुन कपूर इलिआना डीक्रूज़ और अथिया शेट्टी के साथ नज़र आने वाले हैं। अनिल कपूर ने इस पर लिखा ‘हमारे शरीफ चेहरों पर मत जाइये। चाचा-भतीजा कमाल करने वाले हैं कहानी की पूरी जानकारी के लिए 28 जुलाई का इंतजार करना पड़ेगा।