SportsHighlight

थाईलैंड में MS Dhoni ने मनाया नए साल का जश्न, बेटी जीवा की तस्वीर देख फैंस हैरान

MS Dhoni New Year Celebration in Thailand: नए साल का जश्न हो और महेंद्र सिंह धोनी सुर्खियों में ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। इस बार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने थाईलैंड में 2026 का स्वागत है। उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इस जश्न की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जहां देखा जा सकता है कि धोनी अपने परिवार के साथ मजे कर रहे हैं। इसमें उनकी बेटी जीवा (Ziva) भी दिखाई दे ऱही है।

MS Dhoni की बेटी जीवा की तस्वीर देख फैंस हैरान

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा सुर्खियों में बनी रहती है। उसकी मासूमियत और क्यूटनेस लोगों को काफी पसंद आती है। यहीं कारण है कि जीवा को देखकर फैंस खुश हो जाते हैं। अब पहले से जीवा काफी बड़ी हो गई है और काफी समय बाद पब्लिकली दिखाई भी दी है। फैंस जीवा का बदला सा लुक देखकर काफी हैरान और खुश भी हैं।

ms dhoni

थाईलैंड में मनाया नए साल का जश्न MS Dhoni New Year Celebration in Thailand:

सोशल मीडिया पर साक्षी ने कुछ तस्वीरें साझा की है। ये फोटोज थाईलैंड के मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन फुकेट की है। फोटो में न्यू ईयर पार्टी का जश्न नजर आ रहा है। जहां धोनी और साक्षी गोल्डन कलर की कैप पहने भी नजर आए। तस्वीर देखकर फुल ऑन पार्टी मोड का पता चल रहा है। फोटो में साक्षी ने कैप्शन लिखा, “सभी को नए साल की शुभकामनाएं.”

क्या IPL में नजर आएंगे धोनी?

क्रिकेट से दूरी के बाद भी फैंस का धोनी पर से क्रेज गया नहीं है। इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से उन्होंने काफी टाइण पहले ही रिटायरमेंट ले लिया है। हालांकि अभी भी वो आईपीएल खेलते नजर आते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो धोनी आईपीएल 2026 भी खेलते नजर आएंगे। जिसके लिए वो जमकर तैयारी भी कर रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें