National

पति था काला तो पत्नी ने मार डाला, फिर किया ये ड्रामा, आप भी कहेंगें वाह क्या एक्टिंग?

Wife Kills Husband MP: मध्य प्रदेश के धार जिले के राजोद थाना इलाके से एक ऐसा सनसनी खेज मामला सामने आया जिसे सुनकर आप भी कान पकड़ लेंगे। मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड सिर्फ एक हत्या नहीं बल्कि तानों, साचिश और अवैध संबंधों का मामला है। इस मामले में जो सच सामने आया है वो आपको रिश्ते के अंदर की छिपे अंधेरे की सच्चाई बताएंगा।

“तुम काले हो” का देती थी ताना

दरअसल मृतक की बहन ने बताया कि देवकृष्ण पुरोहित और उसकी पत्नी प्रियंका का रिश्ता काफी समय से ठीक नहीं चल रहा है। पत्नी अकसर मृतक का अपमान करती थी। तुम काले हो” जैसे ताने देती थी। जो रिश्ते में जहर घोल रहे थे। आए दिन इस बात पर विवाद होता था। जिससे देवकृष्ण मानसिक दबाव में था।

पति से बनाकर रखती थी दूरी

देवकृष्ण की बहन ने पुलिस को बताया प्रियंका पति से दूरी बनाकर रहती थी। मोबाइल में घंटों बातें, छोटी‑छोटी बातों पर झगड़ा, तलाक की बात आदि कहती थी। लेकिन बाद में टाल भी देती थी।

अवैध प्रेम संबंध का हुआ खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रियंका का कमलेश पुरोहित से प्रेम संबंध काफी लंबे समय से चल रहा था। जिसके बाद दोनों ने देवकृष्ण को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। कमलेश ने अपने साथी सुरेंद्र भाटी को एक लाख रुपये दिए देवकृष्ण की हत्या कराने के लिए। सुपारी वाली बात को सुरेंद्र ने पूछताछ में कबूला है।

ऐसे रची गई हत्या की साजिश

7 अप्रैल की रात साजिश की रात थी। पत्नी ने घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया। आरोपी घर में घुसे और देवकृष्ण पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस दौरान मृतक सो रहा था। हत्या का पता ना चलें इसके लिए घर में सामान बिखेर दिया। ऐसा लगे की लूट पाट की वजह मृतक की जान गई है।

हत्या को दिया लूट का रूप 

पुलिस ने घटना के बाद पत्नी से पूछताछ की जिसमें उसके बयान मेल नहीं खाए। मोबाइल कॉल डिटेल और बाकी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ। सख्ती से पूछने पर भी पत्नी ने गुनाह कबूल किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश अरेस्ट कर दिया। सुपारी किलर सुरेंद्र भाटी अभी भी फरार है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें