TrendingHighlight

पिता के शव में भी बेटों को चाहिए हिस्सा, अंतिम संस्कार के लिए हुई लड़ाई

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां पर पिता की मौत के बाद दो भाईयों के बीच विवाद खड़ा हो गया। वजह थी पिता का अंतिम संस्कार। दोनों ही भाई पिता का अंतिम संस्कार करना चाहते थे। दोनों भाईयों के बीच ये विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने सोचा की पिता के शव के दो टुकड़े कर दिए जाएं। जिससे एक हिस्सा एक के पास और दूसरा हिस्सा दूसरे भाई के पास आ जाएगा।

पिता के अंतिम संस्कार के लिए दो बेटों में हुई लड़ाई

दरअसल ये मामला मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना के लिधौरा ताल गांव का है। यहां पर सोमवार की सुबह 85 वर्षीय ध्यानी सिंह घोष की मौत हो गई। बेटे दामोदर ने पिता के अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। गावंवाले और कुछ रिश्तेदार वहां पहुंच गए और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में जुट गए। इसी बीच बड़ा बेटा किशन सिंह घोष वहां पहुंचकर अंतिम संस्कार की जिद पकड़ने लगा।

‘शव के 2 टुकड़े करो…’

छोटे बेटे दामोदर की माने तो पिता उनके साथ रहते थे। उन्होंने ही पिता की सेवा की है। इसलिए अंतिम संस्कार का अधिकार उनको ही मिलना चाहिए। विवाद इतना बढ़ गया कि शव घर के बाहर ही रख दिया गया। गांववालों और रिश्तेदारों ने दोनों भाइयों को समझाने की कौशिश की। लेकिन किशन सिंह मानने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि पिता के शव के दो हिस्से किए जाएं। ताकि दोनों भाई अपना-अपना संस्कार कर सकें। अंत में पुलिस को इस घटना की सूचना दि गई। पुलिस ने दोनों भाईयों को शांत कराया। जिसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार हुआ।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें