TrendingHighlight

अजब-गजब मामला! पैदल चलने पर शख्स ने नहीं पहना हेलमेट तो काट दिया 300 रूपए का चालान

एमपी से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां पर एक पैदल चल रहे शख्स का पुलिस ने चालान काट दिया। वजह थी हेटमेट। जी हां, आपको विश्वास नहीं होगा लेकिन ये सच बात है। पैदल चल रहे शख्स ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। जिसके चलते पुलिस ने उसका चालान काट दिया। जिसके बाद पीड़ित ने एसपी को आवेदन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।

एमपी का अजब-गजब मामला

दरअसल ये पूरा मामला पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आया है। पीड़ित शख्स का नाम सुशील कुुमार है। उनका कहना है कि चार जनवरी को वो अपनी बेटी के बर्थडे का निमंत्रण देने के लिए बहादुरगंज की तरफ से आ रहा था। तभी पुलिस की गाड़ी ने पीछे से उसे रोक लिया। चार-पांच पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में उसे जबरन गाड़ी में बिठाकर अजयगढ़ थाना ले आए। जहां काफी देर तक बैठाए जाने के बाद सुशील का आरोप है कि पुलिस ने उससे गाली-गलौज की। साथ ही झूठे केस में फसाने की भी बात कही।

https://twitter.com/Vikas_aajtak/status/1877316978395750871

पैदल चलने पर कटा 300 रूपए का चालान

इसी बीच जब शख्स ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी का जन्मदिन है और उसे केक कटवाने जाना है। तो पुलिस वालों ने वहां खड़ी एक अज्ञात मोटरसाइकिल के नंबर से शख्स का हेलमेट ना लगाने की वजह से 300 रुपए का चालान बना दिया। ऐसे में अब पीड़ित ने इस केस में जांच की मांग की है। शख्स ने आरोप लगाया है कि पुलिस वालों ने उसे कहा कि वो चालान का टारगेट पूरा करने के लिए ये कार्य कर रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें