Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

जान बचाकर भागे BJP MP Anil Baluni!, बद्रीनाथ हाईवे पर भरभराकर गिरा पहाड़- देखिए Viral Video

उत्तराखंड के गढ़वाल से बीजेपी सांसद अनिल बलूनी (bjp MP Anil Baluni) की जान बाल-बाल बची। दरअसल जिस समय सांसद भूस्खलन पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। उस दौरान बद्रीनाथ हाईवे (landslide on badrinath highway) पर अचानक लैंडस्लाइड हो गया। पहाड़ भरभराकर गिरने लगे जिसके चलते सांसर अनिल बलूनी जान बचाकर भागे। खतरे को भांपते हुए वो अपनी गाड़ी से उतरकर सुरक्षित स्थान की तरफ भागे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जान बचाकर भागे BJP MP Anil Baluni!

अनिल बलूनी ने भी सोसल मीडिया पर इस वीडियो को साझा किया है। उन्होंने लिखा, “उत्तराखंड में इस वर्ष आई भीषण अतिवृष्टि और भूस्खलन ने इतने गहरे घाव दिए हैं, जिन्हें भरने में बहुत समय लगेगा। कल शाम आपदा प्रभावित क्षेत्र में भूस्खलन का एक भयावह दृश्य आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं। ये दृश्य स्वयं बता रहा है कि हमारा उत्तराखंड इस समय कितनी भीषण प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है।

बद्रीनाथ हाईवे पर भरभराकर गिरा पहाड़- Viral Video

मैं बाबा केदारनाथ से सभी लोगों के सुरक्षित जीवन, अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना करता हूं। आपदा की इस घड़ी में जन जन की सेवा में लगे सभी अधिकारियों, NDRF– SDRF के जवानों, प्रशासन और कठिन परिस्थितियों में भी सड़कों से मलबा हटाने वाले कर्मचारियों के सेवाभाव की सराहना करता हूं।”

बदरीनाथ हाइवे पर कई बार हुआ भूस्खलन

बता दें कि सांसद बलूनी चमोली ,रुद्रप्रयाग में आई आपदा वाले इलाकों का दौरा कर वापस ऋषिकेश लौट रहे थे।    समय रहते सांसद का काफिला रोका गया। जिससे वो बाल-बाल बच गए। बताते चलें कि मानसून के दौरान बदरीनाथ हाइवे पर इस बार नया भूस्खलन जोन कर्णप्रयाग व नंदप्रयाग के पास बीच उमटा में उभरा है।

इसी जोन में हाइवे पर बार बार भूस्खलन से काफी दिक्कतें हुई थी। अब इस लैंडस्लाइड जोन से लगे आरसीसी पुल के एक तरफ से सड़क धंस रही है। जिससे पुल की नींव खोखली हो गई। वर्तमान में स्थिति कुछ ऐसी है कि यहां पर वनवे में ट्रेफिक संचालित हो रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें