TrendingHighlight

3 बच्चों की मां ने नाबालिग लड़की से की शादी, मोबाइल पर घंटों चलती थी बातें

बिहार (Bihar News) से आए दिन अजीबोगरीब घटना सामने आती रहती है। अब दरभंगा जिले से एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर तीन बच्चों की मां ने गांव की ही एक नबालिग लड़की से शादी कर ली।

पुलिस के संज्ञान में जैसे ही ये मामला आया उन्होंने महिला उसके पति और लड़की को हिरासत में ले लिया। तीनों को दरभंगा अदालत में पेश किया गया। जहां पर महिला और उसके पति को जेल भेजने का फैसला सुनाया गया। तो वहीं नाबालिग लड़की को परिवार वालों को सौंप दिया गया।

3 बच्चों की मां ने नाबालिग लड़की से रचाई शादी

दरअसल ये पूरा मामला दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर घाट का है। जहां पर रहने वाले महेंद्र मांझी ने अपनी बेटी के अपहरण का केस पुलिस में दर्ज कराया। शिकायत में पिता ने ये भी बताया कि उनकी बेटी को राजस्थान ले जाकर कुछ गलत भी किया गया।

घंटों मोबाइल पर चलती थी बातें

बता दें कि शादिशुदा महिला का नाम कृति है। 11 साल पहले उसकी शादी कृष्ण मांझी से हुई। नाबालिग लड़की 17 साल की है। लड़की कृति की बड़ी बहन की ननद है। बीते दो सालों से वो एक दूसरे के साथ संपर्क में थे। घंटों दोनों मोबाइल पर बात करते थे। इसी बीच दोनों को प्यार हो गया। परिवार वालों को इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं थी।

छह अप्रैल को लड़की घर से भाग गई। खोजबीन करने पर भी परिवार वालों को लड़की नहीं मिली। जिसके बाद उन्हें पता चला कि उसने तीन बच्चों की मां से शादी कर ली और राजस्थान चली गई।

तीन बच्चों की मां है महिला

कृति के पति कृष्ण मांझी को जब इस बात की जानकारी मिली तो उसने पत्नी के साथ मारपीट की। लेकिन उसके बावजूद वो अपनी नाबालिग प्रेमिका को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई। बता दें कि दोनों की शादी से तीन बच्चे है। जो नौ, छह साल का लड़का और चार साल की लड़की है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें