Big NewsNational

ससुराल वालों की क्रूरता : तलवार से काटी महिला की नाक-चीभ और स्तन, प्राइवेट पार्ट में डाला बेलन

एक बार फिर से एक बेटी को हैवानियत का शिकार होना पड़ा। एक बार फिर से ससुराल वालों की क्रूरता सामने आई है। जी हां ताजा मामला एमपी के नागदा का है जहां ससुराल वालों ने सारी हदें पार कर दी। इस घटना में पति भी शामिल था। बता दें कि चरित्र पर शक के चलते सास ससुर समेत पति और एक रिश्तेदार ने कमरे में बंद कर महिला को पीटा औऱ फिर उसके बाद तलवार से पत्नी की जीभ, स्तन और गाल काट दिए। वहीं इसका पति में जरा भी खौफ नहीं दिखा। जी हां इसके बाद पति तलवार लहराता हुआ बाहर निकला और घर के आसपास तलवार लेकर घूमता रहा। इतना ही नहीं महिला को मरा हुआ समझकर घर के बाहर फेंक दिया और फरार हो गए। महिला खून से लथपथ दर्द से तड़पती रही।

बता दें कि मामला एमपी के विद्यानगर क्षेत्र मंगलवार सुबह की है। बता दें कि इस दौरान आस पड़ोस के लोग तमाशबीन बने रहे और दर्द से तड़पती महिला को देखते रहे। वहीं महिला को मरा समझकर आरोपी फरार हो गए तब जाकर लोगों ने महिला को इंदौर रेफर किया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मामले में बिरलाग्राम थाना पुलिस ने पति, सास-ससुर व एक अन्य महिला रिश्तेदार के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार विद्यानगर निवासी राजेश की शादी 15 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। दोनों के एक 14 साल और एक 5 साल का बेटा है। राजेश ट्रक ड्राइवर है और ज्यादातर घर से बाहर ही रहता है। राजेश को अपनी पत्नी(35) के चरित्र पर शक था। वहीं जब वह कुछ दिनों बाद घर पहुंचा तो उसकी पत्नी किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई था जिससे राजेश भड़क गया। राजेश ने अपने माता-पिता और मासी के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची। जैसे ही पत्नी घर आई तो पति ने मां बाप और मौसी के साथ मिलकर क्रूरता की हद पार की। उन्होंने पहले तलवार व अन्य हथियार से महिला की जीभ, गाल, जबड़ा और एक स्तन काटा और फिर बेलन महिला के मुंह और प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। महिला चीखती रही, दर्द से तड़पती रही लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। महिला को अधमरा करके उसे घसीटते हुए घर के बाहर ले आए। महिला की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग इक्ट्ठे हो गए, लेकिन किसी के उसकी मदद नहीं की।

वहीं इसके बाद आरोपियों ने घर के अंदर खून साफ किया और सारे सबूत मिटाकर खून से लथपथ महिला को मरा हुआ समझकर घर के बाहर ही फेंक कर फरार हो गए। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। देखा तो महिला जिंदा थी। पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजा और वहां से उसे उज्जैन भेजा गया। फिर उज्जैन से महिला को इंदौर रेफर किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बिरलाग्राम थाना पुलिस ने बताया पति राजेश सोलंकी, ससुर सीताराम, सास गेंदाबाई और मौसी सास कलाबाई निवासी मेहतवास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तीन अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों तलाश जारी कर दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें