Big NewsNainital News

शहीद बेटे का चेहरा देख बेसुध हुई मां, नम आंखों से हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

नैनीताल जिले के रातीघाट के शहीद संजय बिष्ट का पार्थिव शरीर कल उनके घर पहुंचा। जवान बेटे का पार्थिव शरीर देखकर मां बेसुध हो गई। पिता कुछ बोल ही नहीं पाए और आंखों से आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे। शहीद संजय को नम आंखों से हजारों लोगों ने अंतिम विदाई दी।

शहीद बेटे का चेहरा देख बेसुध हुई मां

जम्मू के राजौरी में आंतकिंयों से लोहा लेते हुए नैनीताल जिले के रातीघाट के पैरा कमांडो संजय बिष्ट शहीद हो गए थे। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर हेली कॉप्टर से घोड़ाखाल लाया गया जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके घर लाया गया। जवान बेटे का चेहरा देख मां मंजू देवी, पिता देवेंद्र सिंह बिष्ट बेसुध हो गए। रिश्तेदारों ने उन्हें किसी तरह संभाला। जबकि शहीद के भाई बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

nainital news

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में दी गई श्रद्धांजलि

शहीद संजय बिष्ट का पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर दो बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचा। सैनिक स्कूल में उनके पार्थिव शरीर को रानीखेत केआरसी के ब्रिगेडियर गौरव बग्गा,नैनीताल एसडीएम प्रमोद कुमार, केआरसी रानीखेत के कर्नल राजेश रद्द, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय डंगवाल ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

nainital news

नम आंखों से हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

शहीद पैरा कमांडो संजय बिष्ट को रातीघाट के शिप्रा नदी और जाख नदी के संगम तट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान हर किसी की आंखे नम हो गई। संगम तट पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने उन्हें जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद संजय बिष्ट तेरा नाम रहेगा।

nainital news

इसके साथ ही भारत माता की जय आदि देशभक्ति के जयकारे लगाकर अंतिम विदाई दी। शहीद संजय बिष्ट के पार्थिव शरीर को घोड़ाखाल से रातीघाट ले जाते हुए हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें