UttarkashiBig News

भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए राइफलमैन शैलेंद्र का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, परिजनों में पसरा मातम

गढ़वाल स्काउट के राइफलमैन शैलेंद्र सिंह कठैत (27) ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर सेना द्वारा उनके पैतृक गांव लाया गया। सैन्य सम्मान के साथ शहीद शैलेन्द्र सिंह कठैत को भागीरथी नदी में नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

गांव पहुंचा राइफलमैन शैलेंद्र का पार्थिव शरीर

हादसे की खबर के बाद से ही उनके गांव में शोक की लहर है। बता दें गढ़वाल स्काउट में तैनात राइफलमैन शैलेंद्र सिंह कठैत उत्तकाशी के कुमराड़ा गांव के रहने वाले थे। राइफलमैन शैलेंद्र भारत-चीन सीमा के नीति घाटी की गोल्डुंग पोस्ट में तैनात थे। बीते दिन पहले वो अपने साथियों के साथ गश्त कर रहे थे। ड्यूटी के दौरान ही वो शहीद हो गए।

दो महीने पहले हुआ था पिता का निधन

शैलेंद्र सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी, मां और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि दो महीने पहले ही शैलेंद्र के पिता कृपाल सिंह कठैत का निधन हुआ था। पिता के निधन पर वो घर आए थे और पिता का अंतिम संस्कार कर ड्यूटी पर वापस लौटे थे। शैलेंद्र घर का इकलौता चिराग थे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button