Dehradun NewsHighlight

वात्सल्य योजना : 5 हजार से अधिक लाभार्थियों को ट्रांसफर की चार करोड़ से अधिक की धनराशि

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में जनवरी माह के 5542, फरवरी माह के 5517 व मार्च माह के 5487 लाभार्थियों को धनराशि ट्रांसफर की. योजना में 3 महीने का पैसा एक साथ जारी किया गया है.

मंत्री ने DBT किए चार करोड़ 96 लाख 38 हजार की धनराशि

बुधवार को मंत्री रेखा आर्या ने अपने कैंप कार्यालय से यह धनराशि डीबीटी की. मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि बुधवार को इस साल 1 जनवरी से 31 मार्च तक की धनराशि एक साथ ट्रांसफर की गई है. लाभार्थियों को कुल मिलाकर 4 करोड़ 96 लाख 38 हजार रुपए भेजे गए हैं.

क्या है वात्सल्य योजना?

वात्सल्य योजना के तहत कोरोना काल में अपने माता-पिता या संरक्षक को गंवा देने वाले बच्चों और किशोरों को उनकी 21 साल पूरा होने तक सरकार की ओर से 3 हजार प्रति माह के हिसाब से आर्थिक मदद दी जाती है.

प्रदेश में 5487 वात्सल्य योजना के लाभार्थी

मंत्री ने बताया पहले लाभार्थियों की संख्या ज्यादा थी, लेकिन हर महीने कुछ लाभार्थी 21 साल से अधिक उम्र हो जाने या फिर शादी व अन्य कारणों से योजना से बाहर हो जाते हैं. कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों के लिए सरकार कि यह योजना वरदान साबित हुई है. इस योजना में लाभार्थियों को 3 हजार रूपये महीना आर्थिक मदद के अलावा उनके खाने-पीने, शिक्षा आदि की जिम्मेदारी भी सरकार उठाती है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें