Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

फूलों की घाटी में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, 18 दिन में 1800 से ज्यादा पर्यटक पहुंचे, विदेशी भी शामिल

उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध फूलों की घाटी (Valley of Flowers) एक बार फिर से पर्यटकों की पसंदीदा मंज़िल बन गई है. 1 जून से पर्यटकों के लिए खोली गई इस घाटी में सिर्फ अभी तक 1812 से अधिक सैलानी पहुंच चुके हैं. इनमें 1794 भारतीय और 18 विदेशी पर्यटक शामिल हैं.

फूलों की घाटी में उमड़ा सैलानियों का सैलाब

बारिश की फुहारों के बीच घाटी में रंग-बिरंगे फूलों का खिलना शुरू हो चुका है, जिससे इसका प्राकृतिक सौंदर्य और भी अधिक निखर गया है. घाटी में अब तक 500 से अधिक प्रजातियों के फूलों के दीदार हो चुके हैं, और असली रंगत जुलाई-अगस्त के दौरान देखने को मिलेगी, जब घाटी पूरी तरह फूलों से लकदक हो जाती है.

पर्यटकों की भीड़ से पर्यटन व्यवसाय में रौनक

नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान की एसडीओ सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 दिनों में घाटी के दीदार से प्रशासन ने 3 लाख 43 हजार से अधिक की आय अर्जित की है. बता दें भारतीय पर्यटकों से 200 रुपए और विदेशी पर्यटकों से 800 रुपए प्रति व्यक्ति का शुल्क लिया जा रहा है. पर्यटकों की बढ़ती आमद से जहां नंदा देवी पार्क प्रशासन संतुष्ट है, वहीं घांघरिया के होटल व्यवसायियों और टूर ऑपरेटरों के चेहरे पर भी रौनक लौट आई है.

पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है पार्क प्रशासन

पार्क की रेंज ऑफिसर चेतना काण्डपाल ने बताया कि सुबह ठीक 7 बजे घाटी के प्रवेश द्वार औपचारिक द्वार पूजन के बाद आम पर्यटकों के लिए खुल गई. पहले दिन 49 पर्यटक फूलों की घाटी पहुंचे. जिसमें 45 पर्यटकों ने ऑफलाइन टिकट और 4 पर्यटकों ने ऑनलाइन टिकट लेकर घाटी का दीदार करने पहुंचे. वहीं पार्क प्रशासन घाटी में आने वाले सभी पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है.

Valley of Flowers की ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?

  • वेबसाइट खोलें https://valleyofflower.uk.gov.in
  • “Online Booking” या “Visitor Booking” विकल्प पर क्लिक करें
  • Visitor Details भरें जैसे नाम, उम्र, पहचान पत्र, यात्रा तिथि, कितने लोग जा रहे हैं, आदि
  • ID Proof अपलोड करें जैसे पहचान पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करनी पड़ सकती है (PDF या JPG)
  • Payment करें
  • पेमेंट के बाद आपको एक ई-टिकट (PDF) मिलेगा. इसे मोबाइल में सेव करें या प्रिंट निकाल लें.

ये भी पढ़ें : Valley of flowers : फूलों की घाटी कैसे पहुंचे?, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें