देहरादून। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के विस्थापितों को अब पांच लाख रुपए अलग से दिए जाएंगे। ये रकम मुआवजे के अलग दी जाएगी। इस संबंध में टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेल परियोजना के तहत प्रभावित परिवारों को अब भूमि, मकान और मुआवजे के साथ साथ पांच लाख रुपए अलग से दिए जाएंगे। ये रकम विस्थापन व पुनर्वास (आर एंड आर) के तहत दिए जाएंगे। गढ़वाल आयुक्त शैलेश बगोली ने रेल परियोजना के निर्माण में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए बैठक की। इस बैठक में सर्किल रेट को बढ़ाने के लिए हो रही मांग के गतिरोधों को दूर करने पर भी मंथन किया।
वहीं रेल अधिकारियों की माने तो टिहरी और रुद्रप्रयाग जिलों में रेल लाइन के लिए जिन लोगों की भूमि अधिग्रहित की गई है उनमें से अधिकतर को मुआवजा दे दिया गया है। टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग औऱ चमोली के 45 गांवों की 166.85 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है।