Dehradunhighlight

सीएम के कंधों पर ज्यादा भार, देखिए मंत्रियों के विभागों की अधिसूचना पर राज्यपाल की लगी मुहर

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : विधानसभा सत्र के पहले दिन आखिरकार सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार देर रात मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। किसी के कंधे परज्यादा भार डाला गया तो किसी का कंधा हल्का रखा गया। सबसे ज्यादा भार सीएम धामी के कंधे पर है।बता दें कि सीएम धामी समेत 8 कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण के छह दिन बाद मंत्रियों काे नई सरकार में जिम्मेदारियां दी गईं हैं।

सीएम धामी के पास गृह, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, ऊर्जा सहित करीब दो दर्जन विभाग रखें हैं। धामी के पास ही खनन, कार्मिक, औद्योगिक विकास, आबकारी आदि महत्वपूर्ण विभाग रहेंगे। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर प्रहार करने को धामी ने सतर्कता सुराज,भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा विभाग हैं। इसी के साथ ही चिवालय व सामान्य प्रशासन, नियोजन, राज्य संपत्ति, सूचना, गृह, कारागार, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड, अर्ध सैनिक कल्याण, राजस्व, श्रम, सूचना और विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, आयुष, आबकारी, न्याय, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, नागरिक उड्डयन विभाग भी रहेंगे।

# Uttarakhand Assembly Elections 2022# Uttarakhand Assembly Elections 2022# Uttarakhand Assembly Elections 2022# Uttarakhand Assembly Elections 2022

Back to top button