Dehradun NewsHighlight

ऑक्सीजन सिलेंडर और गर्म कपड़े लेकर MLA हॉस्टल पहुंचे भू-कानून संघर्ष समिति, मांगा इस्तीफा

भाजपा से लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत के गैरसैंण में ऑक्सीजन की कमी वाले बयान पर अब राजनीति शुरू हो गई है। शनिवार को मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के प्रतिनिधि ऑक्सीजन सिलेंडर और गर्म कपड़े लेकर विधायक हॉस्टल पहुंचे। वहां उन्होंने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।

ऑक्सीजन सिलेंडर और गर्म कपड़े लेकर MLA हॉस्टल पहुंचे मूल निवास समिति

मूल निवास संघर्ष समिति के संयोजक लूशुन टोडरिया ने कहा कि जिस तरह से पहाड़ के दुर्गम क्षेत्र से आने वाले विधायक दिलीप सिंह रावत भराड़ीसैंण में ऑक्सीजन की कमी की बात कर रहे हैं, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पहाड़ की जनता ने जिसे विधायक बनाके भेजा है वह लोग ऐसे बयान देंगे तो यह पूरे उत्तराखंड का अपमान है। टोडरिया ने कहा कि जिन विधायकों से जनता गैरसैंण के पक्ष में बात करने की उम्मीद करती है अगर वही ऐसे बयान देंगे तो उनका पुरजोर विरोध होगा।

विधायक से की इस्तीफे की मांग

समिति के सचिव राकेश नेगी ने कहा कि अगर विधायक दिलीप सिंह रावत को एक पर्वतीय राज्य में ऑक्सीजन की कमी और ठंड लग रही है तो उन्हें तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए और घर में आराम करना चाहिए। समिति का कहना है कि गैरसैंण उत्तराखंड की आत्मा है और गैरसैंण का अपमान राज्य आंदोलनकारियों का अपमान है। विधायक को इस अपमान के लिए तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: ‘गैरसैंण में ऑक्सीजन की कमी, ठंड भी लगती है…,’- बोले BJP विधायक

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें