Entertainment

मोनालिसा ने मुस्लिम युवक से की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा Maha Kumbh Girl Monalisa

Maha Kumbh Viral Girl Monalisa Got Married: महाकुंभ के समय सोशल मीडिया पर अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से वायरल होने वाली मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है। खबरों की माने तो महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने शादी कर ली है। 18 की उम्र में उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान के साथ केरल के एक मंदिर में शादी कर ली है। जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इसी बीच अब उन्होंने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है।

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम युवक से की शादी Maha Kumbh Girl Monalisa Marriage

दरअसल मोनालिसा ने केरल में तिरुवनंतपुरम के पास पूवर में अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में शादी रचाई है। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की वीडियोज भी वायरल हो रही है। एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा ने लाल साड़ी पहनी हुई हैं। तो वहीं मंदिर में उनके बॉयफ्रेंड फरमान कई लोगों की मौजूदगी में उनकी मांग में सिंदूर भरते नजर आए। जिसके बाद उन्होंने मंगलसूत्र जैसा धागा भी पहनाया। दोनों इस दौरान काफी खुश नजर आए।

1.5 साल से मोनालिसा और फरमान रिलेशन में

मोनालिसा और उनके पति फरमान डेढ साल से रिलेशनशिप में थे। हालांकि मोनालिसा के पिता, जय सिंह भोसले इस शादी से खुश नहीं है। उन्होंने इसका विरोध किया क्योंकि वो अलग-अलग धर्मों के हैं। मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने के बाद मोनालिसा ने कहा “मेरा परिवार मेरी शादी कहीं दूर करना चाहता था, लेकिन मुझे यह पसंद नहीं आया… लेकिन अब मैं खुश हूं…”

परिवार से बगावत कर मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी

बता दें कि मोनालिसा अपनी पहली मलयालम फ़िल्म ‘नागम्मा’ की शूटिंग कर रही थीं। इसी बीच उनके पिता ने उन्हें ढूंढ लिया और जबरदस्ती उसे घर वापस लेजाना चाह रहे थे।इसी के बाद मोनालिसा और फरमान दोनों पुलिस स्टेशन गए और सुरक्षा की मांगी की। बाद में दोनों नेएक मंदिर में शादी कर ली। केरल के भी कई बड़े नेता कपल को सपोर्ट करते नजर आए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें