Big NewsSports

‘एक शर्त पर ही लौटाऊंगा…’, इस शर्त पर Asia Cup Trophy देने को तैयार Mohsin Naqvi

Mohsin Naqvi Asia Cup Trophy: एशिया कप 2025 जितने के बाद भी टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं मिली। आरोप है कि पाकिस्तान के गृहमंत्री और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर होटल भाग गए।

जिसके बाद से ही वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। बताते चलें कि रविवार को एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया था। टीम ने नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया था। लिहाजा मोहसिन नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए।

ये भी पढ़ें:- BCCI का Mohsin Naqvi को अल्टीमेटम! कब मिलेगी टीम इंडिया को एशिया कप की ट्रॉफी- Asia Cup 2025 Trophy?

Asia Cup Trophy वापस देने को तैयार Mohsin Naqvi

बीसीसीआई पदाधिकारी ने इसके बाद कहा था कि अगर नकवी जबरदस्ती टीम इंडिया को ट्रॉफी देने की कोशिश भी करते तो हम उनके खिलाफ ऑफिशियल विरोध दर्ज कराते। साथ ही उन्होंने भारत को ट्रॉफी वापस देने की भी बात कही थी। इसी बीच अब एक रिपोर्ट सामने आई है। जिसके अनुसार, मोहसिन नकवी भारत को ट्रॉफी लौटाने के लिए तैयार हो गए हैं। लेकिन उनकी एक शर्त है।

ये भी पढ़ें:-Video: Pak Captain Salman के तेवर तो देखो!, स्टेज से नीचे फेंका प्राइज में मिला चेक, आप भी देखिए

इस शर्त पर Asia Cup Trophy देने को तैयार Mohsin Naqvi

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने भारतीय टीम को ट्रॉफी और मेडल भेजने के लिए एक शर्त रखी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नकवी ने आयोजकों के सामने एक शर्त रखी है।

जिसमें भारतीय टीम को मेडल तभी मिलेगा जब एक फॉर्मल फंक्शन होगा। जिसमें उन्हें (मोहासिन) ये जिम्मेदारी की जाएं कि वो खुद अपने हाथ से टीम को ट्रॉफी और मेडल दें। जिस हिसाब से भारत और पाक के बीच राजनीतिक संबंध चल रहे हैं उसके हिसाब से इस तरह के आयोजन की काफी कम संभावना है।

ट्रॉफी पर कब्जा करके बैठे हैं नकवी

बताते चलें कि दुबई के जिस होटल में नकवी ठहरे हैं वहीं पर एशिया कप की ट्रॉफी भी है। बीसीसीआई की माने तो ये ट्रॉफी नकवी की निजी संपत्ति नहीं है। ये एसीसी की है। जिसके चलते वो इसे अपने पास नहीं रख सकते।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें