Pauri Garhwal News

मोहम्मद दीपक को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कोटद्वार में दुकान का नाम बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद सुर्खियों में आए मोहम्मद दीपक को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। आरोप है कि धमकी देने वाले ने उनके खिलाफ दो लाख का इनाम तक घोषित कर दिया। मामले में दीपक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

मोहम्मद दीपक को मिली जान से मारने की धमकी

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया आरोपी की पहचान बिहार के मोतिहारी निवासी राजा उत्कर्ष के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। इधर, जमीअत उलेमा-ए-हिंद उत्तराखंड ने इस मामले को गंभीर बताते हुए प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखकर दीपक कुमार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

नाम बदलने पर हुआ था विवाद

संगठन का कहना है कि 26 जनवरी को एक मुस्लिम दुकानदार पर हुए हमले के दौरान दीपक कुमार ने बीच-बचाव कर व्यापारी की जान बचाई थी। इसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और उनकी सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। जमीअत के प्रदेश महासचिव मौलाना शराफत अली कासमी ने पत्र में कहा कि दीपक कुमार ने मानवीय और संवैधानिक दायित्व निभाते हुए हिंसा का विरोध किया, लेकिन अब वही लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम पर बवाल, नाम हटवाने पहुंचे थे बजरंग दल कार्यकर्ता, हो गई पिटाई

जिम में किया था तोड़फोड़ का प्रयास

जमीअत ने यह भी उल्लेख किया कि 31 जनवरी को दून और हरिद्वार से बड़ी संख्या में लोग कोटद्वार पहुंचे और दीपक कुमार के जिम में तोड़फोड़ का प्रयास किया। संगठन ने कहा कि जिस व्यक्ति ने सामाजिक सौहार्द और इंसानियत के लिए आगे बढ़कर कदम उठाया, उसे इस तरह धमकियों का सामना करना पड़े, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें