highlightNational

मोदी सरकार ने बदला खेल रत्न पुरस्कार का नाम, मेजर के नाम से जाना जाएगा

khel ratna award

केंद्र सरकार से बड़ी खबर है। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल दिया है। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी है। कई लोगों ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। बता दें कि खेल रत्न पुरस्कार अब इसे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले यह अवॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम हुआ करता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पूरे भारत के नागरिकों से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि लोगों के अनुरोध को देखते हुए और उनकी भावना का सम्मान करते हुए, खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा।

Back to top button