NationalBig News

अब जनगणना में नहीं छिपेगी जाति : मोदी कैबिनेट ने दी जाति जनगणना को मंजूरी, सीएम ने बताया ऐतिहासिक

मोदी कैबिनेट ने जाति जनगणना को मंजूरी दे दी है. 30 अप्रैल को हुई सीसीपीए (CCPA) की बैठक में मोदी सरकार ने ये फैसला लिया है. मोदी सरकार के इस फैसले को उत्तराखंड की धामी सरकार ने ऐतिहासिक बताया है.

मोदी कैबिनेट ने दी जाति जनगणना को मंजूरी

बता दें स्वतंत्रता के बाद जनगणना में जाति पूछना बंद कर दिया गया था. विपक्ष पिछले कुछ सालों से जाति जनगणना की मांग उठा रहा था. जिसके बाद केंद्र सरकार ने जनगणना में जाति पूछने का फैसला किया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस की सरकारों ने जाति जनगणना का विरोध किया है. कांग्रेस ने प्रस्ताव के बावजूद सिर्फ सर्वे कराया. कांग्रेस ने अपने लाभ के लिए इसका उपयोग किया है. कई राज्यों ने जातिगत जनगणना की है, जिससे भ्रांति फैली है. जाति की गणना मूल जनगणना में शामिल होनी चाहिए.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सामाजिक ताने-बाने को ध्यान में रखकर संविधान में स्पष्ट व्यवस्था के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है. साल 2010 में डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा था कि जाति जनगणना के मामले पर मंत्रिमंडल में विचार किया जाना चाहिए. इस अहम मुद्दे पर विचार करने के लिए मंत्रियों का एक समूह बनाया गया था. अधिकांश राजनीतिक दलों ने जाति जनगणना की सिफारिश की थी. इसके बावजूद सरकार ने जाति जनगणना के बजाये एक सर्वे कराना ही ठीक समझा जिसे SECC के नाम से जाना जाता है.

जाति जनगणना को मंजूरी मिलने के बाद क्या बदलेगा ? (What will change after the caste census is approved?)

  • नीतियों और योजनाओं का सटीक निर्धारण
  • आरक्षण नीति में संभावित परिवर्तन
  • राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव
  • सामाजिक समरसता और पहचान
  • विकास योजनाओं का क्षेत्रीय संतुलन

सीएम धामी ने बताया मोदी कैबिनेट के फैसले को ऐतिहासिक

सीएम धामी ने मोदी कैबिनेट के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है. सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि ‘पीएम मोदी के दूरदर्शी और समावेशी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जनगणना के साथ-साथ जातीय जनगणना के निर्णय को स्वीकृति देना एक ऐतिहासिक और दूरगामी सोच है. यह निर्णय न केवल सामाजिक न्याय की भावना को बल देगा बल्कि देश की विविधतापूर्ण संरचना को समझने और सभी वर्गों के संतुलित विकास के लिए ठोस नीति निर्माण में भी सहायक सिद्ध होगा. सीएम ने कहा पीएम मोदी की यह पहल ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक मजबूती प्रदान करती है’.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें