Big NewsDehradun News

विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया, आज होनी थी ब्राह्मण समाज के साथ महापंचायत

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है. पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन के साथ विवाद के बाद खानपुर विधायक उमेश कुमार ने आज ब्राह्मण समाज के साथ महापंचायत का ऐलान किया था. इससे पहले ही पुलिस ने उमेश कुमार को डोईवाला पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया

बता दें आज खानपुर विधायक उमेश कुमार के लक्सर कार्यालय में ब्राह्मण समाज की महापंचायत होनी थी. हालांकि विधायक उमेश कुमार ने नेशनल गेम्स के चलते महापंचायत को स्थगित कर दिया था. बावजूद इसके उमेश कुमार के समर्थकों की भीड़ लक्सर में उमड़ गई.

कोतवाली के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

डोईवाला पुलिस ने देहरादून से लक्सर जा रहे विधायक उमेश कुमार को कानून व्यवस्था का हवाला देकर लच्छीवाला टोल प्लाजा से हिरासत में ले लिया है. उमेश कुमार ने अपने समर्थकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि ये लड़ाई दो निजी लोगों की है. कोई किसी भी समाज पर टिप्पणी न करें और आपसी सौहार्द बनाए रखें. बता दें महापंचायत को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड़ पर थी. डोईवाला कोतवाली में अभी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें