नैनीताल: रामनगर में रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल की ओर से दलित महिला के साथ मारपीट करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने विधायक ठुकराल का पुतला दहन किया।
रानीखेत रोड पर पुतला दहन के लिए पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि विधायक ने महिला से मारपीट कर हिटलरशाही दिखाई है। जहां विधायक ही जनता से मारपीट करने लगे उस क्षेत्र की जनता का क्या होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सम्मान की बात करती है जबकि दूसरी ओर भाजपा के विधायक महिला का अपमान कर रहे है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक की गिरफ्तारी व निष्कासन की मांग की। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट, अनिल अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, विनय पडलिया, तारा सती मौजूद रहे।