Big NewsAlmora News

MLA video viral: विधायक मदन बिष्ट का इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक को धमकाने का वीडियो वायरल, केस दर्ज

MLA video viral: उत्तराखंड विधानसभा सीट द्वाराहाट से कांग्रेस के विधायक Madan Singh Bisht का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में विधायक बिष्ट इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक को धमकाते और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं।

विधायक Madan Singh Bisht का Video Viral

द्वाराहाट विधानसभा से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. केकेएस मेर को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वो उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग भी कर रहे हैं।

सत्ताधारी पार्टी व CM के खिलाफ भी किया अभद्र भाषा का प्रयोग

इस दौरान जब इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. केकेएस मेर की पत्नी उनका वीडियो बनाने लगी तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए उनके साथ ही वो सत्ताधारी पार्टी और सीएम के खिलाफ भी वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।

विधायक के खिलाफ केस दर्ज

इस पूरे मामले में डॉ. केकेएस मेर की तहरीर पर पुलिस ने विधायक Madan Singh Bisht के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि विधायक मदन बिष्ट ने भी प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए निदेशक के खिलाफ तहरीर दी है। लेकिन उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें